खामोशी, शादगी

खामोशी भी उनकी सब कुछ बोल देती है,
ये इश्क है साहेब शादगी इसके जहन में होती है।

                             shivi_saying




बहुत खूबसूरत वो रातें होती हैं,
जब तुमसे दिल की बातें होतीं हैं।


इश्क करो तो मुस्कुरा कर,
किसी को धोखा न दो अपना बना कर,
करलो याद जब तक जिन्दा हैं,
फिर न कहना चले गये दिल में यादे बसा कर।


ये ठंडी हवाएं , काली घटाएं , मस्त फिजाएं ,
हर बार ही कुछ कहती  हैं, पर सुनाई जब देती हैं,
जब वो साथ मेरे होती है।


खुशी से अपना दिल आबाद करना,
हर ग़म को अपने दिल से आजाद करना,
बस आपसे एक ही गुजारिश है हमारी,
यूं ही उम्र भर हमसे हमेशा प्यार करना।



रात होगी तो चाँद दुहाई देगा,
ख्वाबों में उसका चेहरा दिखाई देगा,
ये इश्क है ज़रा सोच समझ कर करना,
क्यूंकि यहाँ एक आंसू भी गिरा तो सुनाई देगा।

Post a Comment

1 Comments

  1. galat farma rhi h aap ishq or pyar ka najara
    jo ho jata h pyar to sadgi ka kya thikana

    ReplyDelete